Career Pathway

+91-98052 91450

info@thecareerspath.com

अदालतें अपनाएं स्थानीय भाषायें | Making Judiciary More Accessible

अदालतें अपनाएं स्थानीय भाषायें | Making Judiciary More Accessible

राज्य सभा टीवी के ख़ास प्रोग्राम देश देशांतर के इस अंक में आज बात अदालतें अपनाएं स्थानीय भाषायें की.. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हमें देश के लोगों को शीघ्र, सुलभ व किफायती न्याय उपलब्ध कराने के प्रयास करना होगा। इसके लिये लोगों को उनकी अपनी बोली और भाषा में न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करना होगा। ऑल इंडिया स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमीज डायरेक्टर्स रिट्रीट कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि वह चाहते हैं कि देश की सभी उच्च न्यायालय, अपने अपने प्रदेश की अधिकृत भाषा में जनजीवन के महत्वपूर्ण पक्षों से जुड़े निर्णयों का प्रमाणित अनुवाद करें और उच्चतम न्यायालय की भांति एक साथ उपलब्ध और प्रकाशित कराएं। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई, जब उनके विनम्र सुझाव पर उच्चतम न्यायालय ने इस दिशा में कार्य करते हुए अपने निर्णयों का अनुवाद, नौ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया। वे इस प्रयास से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि स्वाधीनता के बाद बनाए गए भारत के संविधान की उद्देशिका को हमारे संविधान की आत्मा समझा जाता है। इसमें चार आदर्शों-न्याय, स्वतंत्रता, अवसर की समानता और बंधुता-की प्राप्ति कराने का संकल्प व्यक्त किया गया है। इनमें भी ‘न्याय’ का उल्लेख सबसे पहले है…. तो आज बात इन्ही मुद्दों की.

https://www.youtube.com/watch?v=7f5Kgt4GokU&list=PLA35FD0BB4504FE6E&index=2

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top