Career Pathway

+91-98052 91450

info@thecareerspath.com

कोरोना का डबल म्यूटेंट : ज्यादा खतरनाक | Double mutant, More infectious

कोरोना का डबल म्यूटेंट : ज्यादा खतरनाक | Double mutant, More infectious

राज्य सभा टीवी के ख़ास प्रोग्राम देश देशांतर के इस अंक में आज बात कोरोना का डबल म्यूटेंट : ज्यादा खतरनाक की। कोरोना वायरस के डबल म्यूटेंट के बारे में आपने जरूर सुना होगा. सवाल ये हैं कि क्योंं आजकल वायरस के डबल म्यूटेंट की इतनी चर्चा हो रही है, क्या हैं ये डबल म्यूटेंट, क्या कोरोना की इस दूसरी लहर के लिए वायरस का यही दूसरा रूप जिम्मेदार हैै ?. ये कितना खतरनाक है, क्या देश में दी जा रही मौजूदा वैक्सीन इस पर असर करेंगी, इस खतरनाक डबल म्यूटेंट से हमे और आपको अपनी सुरक्षा कैसे करनी है, डबल म्यूटेंट B-1617 ने विशेषज्ञों की नींद उड़ा दी है. वायरस मौजूदा स्‍ट्रेन N440K की जगह ले रहा है. यह जानकारी सेंटर फॉर सेल्‍युलर ऐंड मॉलिक्‍युलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) के वैज्ञानिकों ने मंगलवार को दी। Covid Double mutant B1617 कई गुना अधिक खतरनाक है , भारत खासकर दक्षिण भारत में तेजी से फैल रहा है. केंद्र सरकार ने कहा है कि पिछले डेढ़ महीने में भारत में कोरोना केसों में जो तेजी देखी गई है, उसका संबंध कोरोना के नये वेरियंट B.1.617 से है, हालांकि इस वैरिएंट का महामारी के तेजी से उभरने में अब तक पूरी तरह संबंध स्थापित नहीं हुआ है…. तो आज बात इन्हीं मुद्दों की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top