Career Pathway

+91-98052 91450

info@thecareerspath.com

मुहावरे-General Hindi

अंग से संबंधित मुहावरे

  •  अंग गिराना –  उत्साह ना दिखाना
  •  अंग उभारना – जवानी के लक्षण दिखाना
  •  अंग अंग टूटना –   थकान होना ( बदन में दर्द)
  •  अंग अंग फूला ना समाना –  अत्यधिक प्रसन्न होना
  •  अंग अंग फड़कना  स्फूर्ति और उर्जा से परिपूर्ण

 अक्ल से संबंधित मुहावरे

  •  अक्ल के घोड़े दौड़ाना  केवल कल्पनाएं करना
  •  अक्ल का दुश्मन  मूर्ख
  •  अक्ल पर पत्थर पड़ना –  बुद्धि भ्रष्ट हो जाना
  •  अक्ल के घोड़े दौड़ाना –  तरह-तरह के विचार करना
  • अक्ल के पीछे लट्ठ लिए फिरना –  मूर्खतापूर्ण कार्य करना

 सिर से संबंधित मुहावरे

  •  सिर फिरना –  पागल होना
  •  सिर पर कफन बांधना –  मरने के लिए तैयार हो जाना
  •  सिर नीचे होना  लज्जित होना
  •  सिर खुजलाना –  बहाना बनाना
  •  सिर पर जाना  नजदीक आ जाना
  •  सिर  मढना जिम्मेदार बनना
  •  सिर पर सवार होना  पीछे पड़ना
  •  सिर्फ खपाना\ मारना –  किसी विषय के चिंतन में परेशान

 नाक से संबंधित मुहावरे

  •  नाक में दम करना –  बहुत तंग करना
  •  नाक रखना –  मान रखना
  •  नाक रगड़ना  दीनता दिखाना
  •  नाक  कटना –  प्रतिष्ठा नष्ट करना
  •  नाक पर मक्खी बैठने देना –  अपने पर आंच ना आने देना
  •  नाक पर गुस्सा  तुरंत गुस्सा आना
  •  नाक का बाल होना –  अधिक प्रिय होना
  •  नाक काटना बदनाम करना

दांत से संबंधित मुहावरे

  •  दांत गिनना  –  उम्र पता करना
  •  दांत खट्टे करना –  हराना
  •  दांत काटी रोटी –  घनिष्ठता, पक्की मित्रता
  •  दांत पीसना –  बहुत ज्यादा गुस्सा करना
  •  दांत से दांत बजाना –  बहुत  जाड़ा लगना
  •  दांत गड़ाना –   पाने की उत्कृष्ट इच्छा
  • दांतों का मैल ना होना –  अत्याधिक निर्धन या कंगाल
  •  दांतो तले उंगली दबाना –  चकित होना

 गले से संबंधित मुहावरे

  •  गला घोंटना –  अत्याचार का
  •  गला   फसाना –  बंधन में पढ़ना
  •  गले  मढना –  जबरदस्ती काम सौपना
  • गले लगाना  प्रेम से आलिंगन करना
  •  गला छूटना –  छुटकारा पाना
  •  गले का हार होना –  बहुत प्यारा होना
  •  गले पड़ना –  जबरन आश्रय लेना
  • गला  फसना –  घाटे के काम में फसना

 बाल से संबंधित मुहावरे

  •  बाल की खाल निकालना –  बात की  तह तक जाना
  •  बाल धूप में सफेद –  अनुभवी होना

 आंसू से संबंधित मुहावरे

  •  आंसू पीना –  दुख सहना
  •  आंसू  पोंछना – धीरज बधाना

 गाल एवं  होंठ से संबंधित मुहावरे

  • होंठ बिचकाना – नापसंद करना
  • होंठ  सी लेना –  चुप हो जाना
  • होंठ  कांपना –  गुस्सा होना
  •  गाल फुलाना –  रूठना
  •  गाल बजाना  बहुत बोलना
  •  गाल लाल होना–  शर्मा जाना

मुंह से संबंधित मुहावरे

  •  मुंह दिखाना –  सामने प्रत्यक्ष होना
  •  मुंह धोना –  आशा ना करना
  •  मुंह ताकना –  सहायता की आशा करना
  •  मुंह लटकना –  उदास होना
  •  मुंह फुलाना –  रूठना
  •  मुंह देखी करना –  पक्षपात करना
  •  मुंह खोलना  मांगना
  •  मुंह की खाना –  बुरी तरह परास्त होना
  •  मुंह काला  करना – बदनाम करना
  •  मुंह बंद करना –  चुप कर देना
  •  मुंह उतरना  उदास होना
  •  मुंह  रखना –  मान रखना
  •  मुंह में पानी भर आना –  दिल ललचाना
  •  मुंह खून  लगना –  रिश्वत लेने की आदत पड़ जाना
  •  मुंह तोड़ जवाब देना –  कड़ा उत्तर देना
  •  मुंह पर कालिख पोतना –  कलंक लगाना

गर्दन से संबंधित मुहावरे

  •  गर्दन झुकाना –  लज्जित होना
  •  गर्दन पर छुरी फेरना –  हानि पहुंचाना\ अत्याचार करना
  •  गर्दन पर सवार होना –  पीछा ना छोड़ना
  •   गर्दन उठाना –  प्रतिवाद करना

 कान से संबंधित मुहावरे

  •  कान पकना –  ऊब जाना
  •  कान  पकड़ना –  ना करने की प्रतिज्ञा करना
  •  कान में पड़ना –  सुनने में आना
  •  कान लगाना –  ध्यान देना
  • कान खड़े करना  चौकन्ना होना
  •  कान खाना –  शोर मचाना
  •  कान कतरना  बहुत चतुर होना
  •  कान पर जूं रेंगना –  कोई असर ना होना
  •  कान का कच्चा होना –  शीघ्र विश्वास करना
  •  कान फूंकना –  बहकाना
  • कान में तेल डालना –  कुछ ना सुनना
  •  कान भरना  चुगली करना

कलेजा, दिल एवं छाती से संबंधित मुहावरे

  •  कलेजे का टुकड़ा –  बहुत प्यारा
  •  कलेजा टूकटूक  होना  -अत्याधिक दुख होना
  •  कलेजा थाम कर रह जाना –  मन मसोस कर रह जाना
  •  कलेजा धकधक करना –  डरना
  •  कलेजा छलनी होना  बेहद व्यधित करना
  • कलेजे पर पत्थर रखना –  विपत्ति में धैर्य धारण करना
  •  कलेजा मुंह में आना  बहुत दुखी होना
  •  कलेजा ठंडा होना –  संतुष्ट होना
  •  कलेजे पर हाथ रखना –  अपने दिल से पूछना
  •  कलेजे पर सांप लोटना  ईर्ष्या से जलना
  •  कलेजा जलना –  तीव्र असंतोष होना
  •  दिल बैठ जाना –  निराश हो जाना
  •  दिल कड़ा करना –  साहस  करना
  •  दिल का बादशाह  बहुत उदार
  •  दिल थामन –  ढांढस रखना
  •  छाती जलना –  दुख होना
  •  छाती पीटना  दुख से व्याकुलता प्रगट करना
  •  छाती पर मूंग दलना –  दुख देना
  •  छाती पर सांप लोटना –  ईर्ष्या से अत्यंत दुखी होना

आंख से संबंधित मुहावरे

  •  आंख उठाना  देखने की हिम्मत करना
  •  आंख लगना –  नींद आना
  •  आंख लगाना –  प्रेम भरी दृष्टि से देखना
  •  आंखें  पपराना बहुत प्रतीक्षा करना
  •  आंखें सेकना –  देख कर सुख का अनुभव करना
  •  आंखें तरेरना  क्रोध दर्शाना
  • आंखें  गड़ाना  बुरी नियत से देखना
  •  आंख गड़ना –  लेने का लोभ  होना
  •  आंखें फेरना –  प्रतिकूल हो ना
  •  आंख बचाना –  कतराना
  •  आंखें बदल जाना –  अपनापन ना रहना
  •  आंखों  पर पर्दा  पड़ना  जानकारी ना होना
  •  आंखें फाड़ कर देखना  खूब गौर से देखना
  •  आंखें लाल पीली करना –  क्रोध करना
  •  आंखें चमकना –  प्रसन्न होना
  •  आंख की किरकिरी होना  आंखों में खटकना
  •  आंखों का तारा होना  बहुत प्रिय
  •  आंखें मूंदना –  मर जाना
  •  आंखों में खून उतरना –  अत्यधिक क्रोधित होना
  •  आंखों में धूल झोंकना  धोखा देना
  •  आंखें चुराना –  नजर बचाना\  छिपना
  • आंखें चार होना –  प्रेम होना\ आमने सामने होना
  • आंखों में चर्बी छाना –  घमंड होना
  •  आंखों में सरसों फूलना –  बहुत खुश होना
  •  आंख बदलना –  विरुद्ध हो जाना
  •  आंख मारना –  इशारा करना
  •  आंखों का कांटा –  अप्रिय व्यक्ति
  •  आंखों में समाना  दिल में बस जाना
  •  आंख  खुलना –  होश आना
  •  आंखों में गिरना  सम्मानरहित होना

पेट, पीठ एवं कमर से संबंधित मुहावरे

  •  पेट काटना –  अपने भोजन को बचाना
  •  पेट दिखाना  भूखे होने का संकेत करना
  •  पेट का पानी ना पचना –  बात बिना कहे शांति ना मिलना
  •  पेट में आग लगना  बहुत भूख लगना
  •  पेट में चूहे कूदना –  जोर की भूख लगना
  •  पेट में दाढ़ी होना –  बचपन से ही समझदार होना
  •  पीठ दिखाना –  हार कर भागना
  •  पीठ ठोकना –  शाबाशी देना
  •  पीठ फेरना –  सहायक  न रहना
  •  पीठ पर होना  सहायक होना
  •  कमल ढीली होना कमजोर होना
  • कमर  कसना  तैयार होना
  •  कमर टूटना  हिम्मत हारना

पांव, टांग, घुटना एवं तलवा से संबंधित मुहावरे

  •  पांव  फिसलना  गलती होना
  •  पांव भारी होना  गर्भवती होना
  •  पांव पटकना –  गुस्सा जाहिर करना
  •  टांग पसार कर सोना –  निश्चिंत होकर सोना
  •  टांग अड़ाना –  दखल देना
  •   तलवा  चाटना –  खुशामद करना
  •  तलवा खिपाना –  चलते चलते थक जाना
  •  तलवों में आग लगना –  अत्यधिक क्रोधित होना
  •  घुटने टेकना –  हार मानना
  •  घुटने पर हाथ देकर बैठना –  बिना काम का होना

 जबान से संबंधित मुहावरे

  •  जबान देना –  वादा करना
  •  जबान चलाना –  बहुत बोलना
  •  जबान को लगाम देना  बोलने पर नियंत्रण करना
  •  जबान ना खुलना –  बोलने का साहस ना होना
  •  जबान  तालू से  सटना  न बोल पाना

हाथ, बाहें, अंगूठा एवं  अंगुली से संबंधित मुहावरे

  •  हाथ पसारना  मांगना
  •  हाथ मलना  अफसोस करना
  •  हाथ काटना  अधिकार समाप्त करना
  •  हाथ पर हाथ धरकर बैठना  अकर्मण्य होना\ निकम्मा
  •  हाथ पांव ठंडा होना –  भय से स्तब्ध होना
  •  हाथ खाली होना –  पास में पैसे ना होना
  •  हाथ धोकर पीछे पड़ना  किसी के विरोध में लग जाना
  •  हाथ पीले करना –  शादी करना
  •  हाथ पैर मारना  काफी प्रयत्न करना
  •  दाहिना हाथ  महत्वपूर्ण संबल
  •  हाथ डालना –  किसी काम में दखल देना
  •  अंगूठा चूसना खुशामद करना
  •  उंगली उठाना –  दोष निकालना, कलंकित करना
  •  उंगली पर नचाना  वश में करना
  •  बांह पकड़ना अपनाना
  • बांह  पुजाना – बहादुरी के लिए सम्मानित
  • बांह  टूटना –  असहाय होना, सहारा ना रहना
  •  हाथ पीछे खींचना –  साथ ना देना

मन से संबंधित मुहावरे

  •  मन मिलना  मित्रता होना
  •  मन मारकर बैठना –  निराश होना
  •  मन में लहू  खाना –  काल्पनिक प्रसन्नता में रहना
  •  मनमौजी होना  अपने मन का करने वाला

मूंछ एवं  खून से संबंधित मुहावरे

  •  मूंछ उखाड़ना  घमंड तोड़ना
  •   मूंछ पर ताव देना –  घमंड प्रदर्शित करना
  •  खून चूसना –  शोषण करना
  •  काटो तो खून नहीं  अत्याधिक भयभीत होना
  •  खून पसीना एक करना –  बहुत मेहनत करना
  •  खून खौलना –  बहुत  गुस्सा  आना
  •  खून का प्यासा –  मारने पर उतारू

 पसीना से संबंधित मुहावरे

  •  पसीना पसीना होना –  बहुत लज्जित होना
  •  पसीने की कमाई –  मेहनत की कमाई
  •  पसीने की जगह खून बहाना   छोटे उपकार के बदले बड़ा उपकार

चांदी से संबंधित मुहावरे

  •  चांदी होना –  खूब लाभ होना
  •  चांदी का जूता मारना  रिश्वत देना
  •  चांदी की ऐनक  लगाना – घूस लेकर ही  काम करना

ईट एवं आग से संबंधित मुहावरे

  •  ईट का जवाब पत्थर से देना  करारा जवाब देना
  •  आग में घी डालना –  क्रोध भड़काना
  •  आग बबूला होना –  बहुत गुस्सा आना
  •  आग से खेलना –  वीरता पूर्ण कार्य करना
  •  अंगार बनना –  लाल होना
  •  अंगारों पर लोटना –  दुख सहना
  •  अंगारे उगलना –  अत्यधिक क्रोध करना

 घर से संबंधित मुहावरे

  •  घर बोल उठना –  घर में रौनक आना
  •  घर कर लेना –  स्थाई निवास बना लेना
  •  घर बार देखना –   गृहस्थी संभालना

एक, दो एवं नौ नंबर से  संबंधित मुहावरे

  •  एक से  इक्कीस होना – फलना फूलना
  • एक लाठी से हांकना  – भले बुरे से एक जैसा व्यवहार करना
  • एक आंख से देखना  समदृष्टि रखना
  • दो टूक बात करना –  स्पष्ट कह देना
  •  दो कौड़ी का आदमी   तुच्छ आदमी
  •  नौ दो ग्यारह होना –  भाग जाना

 घी और कांटे से संबंधित मुहावरे

  • घी खिचड़ी होना –  परस्पर मेलजोल होना
  •  कांटे बिछाना –  काम में अड़चन पैदा करना
  •  कांटा दूर होना –  बाधा समाप्त होना
परीक्षा मे अक्सर पूछे जाने वाले मुहावरे

नाच नचाना – तंग करना

पेट में चूहे कूदना – बहुत जोरो की भूख लगना

पट्टी पढ़ाना – बुरी राय देना

पहाड़ टूट पड़ना – घोर विपत्ति आ पड़ना

पौ बारह होना – खूब लाभ होना

पांचों उँगलियाँ घी में – पुरे लाभ में

पगड़ी रखना – इज्जत बचाना

फूलनाफलना – कुलवान या धनवान होना

बरस पड़ना – किसी पर गुस्सा निकलना

बाँसों उछलना – बहुत ख़ुशी

बाजी मारना – जीतना या आगे निकल जाना

बट्टा लगाना – कलंक लगाना

बाजार गर्म होना – काम में तेजी

बाँछे खिलना – अत्यधिक प्रसन्न होना

भाड़े का टट्टू – पैसे का गुलाम

भीगी बिल्ली बनना – दबना याडर से दुबकना

मक्खियाँ मारना बेकार बैठे रहना

मैदान मारना – लड़ाई जीतना

मोटा असामी मालदार

मुट्ठी गर्म करना – घूस देना

रंग जमाना – धाक जमाना

रंग लाना – प्रभाव उत्पन्न करना

रंग बदलना – परिवर्तित होना

रास्ता देखना इंतजार करना

रोंगटे खड़े होना – चकित या भयभीत होना

लकीर का फ़कीर होना – पुरानी प्रथाओं पर ही चलना

लोहा मानना – श्रेष्ठ समझना

लेने के देने पड़ना – लाभ के बदले हानि होना

श्रीगणेश करना – शुभारम्भ करना

सफ़ेद झूठ – सरासर झूठ

सार्ड हो जाना – डरना या मरना

सांपछछूंदर की हालत होना – दुविधा में पड़ना

सिक्का जमाना प्रभाव जमना

सवा सोलह आने सही – पूरी तरह सही होना

हाथ मलना – पछताना

हवा हो जाना – भाग जाना

हवा का रुख देखना – समय की गति पहचान कर काम करना

हुक्का पानी बंद करना – बिरादरी से निकाल देना

हथेली पर सरसों जमाना – जल्दबाजी करना

हाथ धो बैठना – गवा देना हाथ पीले करना

हाथ पैर मारना – काफी प्रयत्न करना

हाथ के तोते उड़ना – स्तब्ध होना

हथियार डाल देना – हार मान लेना

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top