News & Events
पेरिस जलवायु समझौता और भारत की प्रतिबद्धता | Biden backs Paris Deal
- January 23, 2021
- Posted by: Maya
- Category: Editorial RSTV/Videos

पेरिस जलवायु समझौता और भारत की प्रतिबद्धता | Biden backs Paris Deal
पेरिस समझौते के पांच साल बाद, भारत उन कुछ विकासशील देशों में शामिल है जो न केवल अपने हरित लक्ष्यों को पूरा कर रहे हैं, बल्कि अधिक महत्वाकांक्षी जलवायु लक्ष्यों के लिए इच्छुक हैं कार्बन अवशोषन बनाने के लिए अधिक पेड़ लगाए जा रहे हैं और परती भूमि को पुनर्जीवित किया जा रहा है जो 2.5-3 बिलियन टन CO2 को अवशोषित कर सकता है।दुनिया भर के कुल उत्सर्जन का 25 फीसदी अकेले अमेरिका में होता रहा है। वहीं यूरोप में 22 और चीन के हिस्से में 13 फीसदी उत्सर्जन है। वहीं भारत का उत्सर्जन में योगदान महज 3 फीसदी है।वर्तमान में, भारत वैश्विक उत्सर्जन में केवल 6.8 फीसदी योगदान दे रहा है और इसका प्रति व्यक्ति उत्सर्जन केवल 1.9 टन है।पिछले पांच सालों में भारत के अक्षय ऊर्जा की स्थापित क्षमता में भी 226 फीसदी की वृद्धि हुई है और ये अब बढ़कर 89 गीगा वाट यानी जीडब्ल्यू पर पहुंच गया है। 2030 तक भारत का लक्ष्य इसे 450 जीडब्ल्यू तक पहुंचाना है।
https://www.youtube.com/watch?v=wIF7Meg0heA&list=PLA35FD0BB4504FE6E&index=1