News & Events
एनर्जी आउटलुक रिपोर्ट 2021 और भारत | IEA Outlook Report 2021
- February 11, 2021
- Posted by: Maya
- Category: Editorial RSTV/Videos

एनर्जी आउटलुक रिपोर्ट 2021 और भारत | IEA Outlook Report 2021
राज्य सभा टीवी के ख़ास प्रोग्राम देश देशांतर के इस अंक में आज बात नए एनर्जी आउटलुक रिपोर्ट 2021 और भारत की. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी IEA ने एनर्जी आउटलुक (report 2021) जारी की है जिसके मुताबिक भारत 2030 तक यूरोपीय संघ को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता बन जाएगा। अगले दो दशक तक ऊर्जा की मांग में होने वाली बढ़ोतरी में सबसे बड़ी हिस्सेदारी भारत की होगी। एक बड़ी वजह को भारत में होने वाले औद्योगिकीकरण को बताया जा रहा है। इस समय चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ के बाद भारत चौथा सबसे बड़ा वैश्विक ऊर्जा उपभोक्ता है। 2019 से 2040 तक वैश्विक ऊर्जा मांग में बढ़ोतरी का लगभग एक चौथाई हिस्सा भारत से आएगा, जो किसी भी दूसरे देश के मुकाबले अधिक है… तो बात आज इन्हीं ख़ास मुद्दों की.