News & Events
भारतीय शहर : कितने सुरक्षित कितने सुविधाजनक | Ease of Living Index 2020
- March 6, 2021
- Posted by: Maya
- Category: Editorial RSTV/Videos

भारतीय शहर : कितने सुरक्षित कितने सुविधाजनक | Ease of Living Index 2020
राज्य सभा टीवी के ख़ास प्रोग्राम देश देशांतर के इस अंक में आज बात भारतीय शहर : कितने सुरक्षित कितने सुविधाजनक की. केंद्रीय आवास और शहरी मंत्रालय ने गुरूवार को ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स रैंकिंग-2020 जारी की। देश में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रहने के लिए बेंगलुरू सबसे बेस्ट शहर बन गया है। वहीं 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में शिमला सबसे टॉप पर रहा है। सर्वे में 32 लाख 20 हजार लोगों ने अपनी राय दी। खास बात देश की राजधानी दिल्ली इन दोनों कैटगरी में 13 वें नंबर पर ही सिमटकर रह गई। देश के 111 शहर हुए सर्वे में शामिल हुए.. शहरों को दो कैटगरी में बांटा गया। पहली कैटगरी में वे शहर शामिल किए गए जिनकी आबादी 10 लाख से ज्यादा थी वहीं दूसरी कैटगरी में उन शहरों को शामिल किया गया जिनकी आबादी 10 लाख से कम थी।इस कैटगरी में मुख्य रूप से तीन पिलर्स हैं, ये पिलर्स रहने की गुणवत्ता जिसके रैंकिंग के लिए 35 फीसदी अंक रखे गए थे। दूसरा पिलर आर्थिक योग्यता इसके लिए 15 फीसदी अंक और विकास की स्थिरता कैसी है इसके लिए 20 फीसदी अंक तय किए गए, बाकी 30 फीसदी लोगों की राय पर आधारित था ..जबकि 49 इंडिकेशंस से जिनके आधार पर इनकी रैंकिंग की गई। इन शहरों में यह बात देखी की गई कि इनमें रहने की गुणवत्ता किस स्तर की है साथ ही जो विकास के काम किए गए हैँ उनका लोगों के जीवन पर क्या असर पड़ रहा है और पड़ा है…. तो आज बात इन्ही मुद्दों की.