News & Events
Desh Deshantar : जल प्रबंधन और नदियों को जोड़ने की परियोजना
- March 24, 2021
- Posted by: Maya
- Category: Editorial RSTV/Videos

Desh Deshantar : जल प्रबंधन और नदियों को जोड़ने की परियोजना
नमस्कार स्वागत है आप सभी का.. देश देशांतर में.. मैं हूं प्रीति सिंह… बुंदेलखंड में सूखे के संकट दूर करने को लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना अब आकार लेने जा रही हमाना जा रहा हैकि जल प्रबंधन के इस प्रयास से बुंदेलखंड की प्यास भी बुझेगी और प्रगति भी होगी। केन बेतवा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों के जल संकट को दूर करने वाली नदी जोड़ो परियोजना है। जो कई साल से अटकी थी। विश्व जल दिवस के मौके पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करार पत्र पर हस्ताक्षर कर इस परियोजना को औपचारिक स्वीकृति दे दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से शुरू हो रहा नदी जोड़ो अभियान देश में नदी जल प्रबंधन की दिशा में एक क्रांति है। इसका लाभ पीढिय़ों तक मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार होना बताया है। केन-बेतवा लिंक परियोजना से उत्तर प्रदेश में बुन्देलखण्ड क्षेत्र के बांदा, झांसी, महोबा, ललितपुर एवं हमीरपुर सहित बुंदेलखंड में इस परियोजना से प्रति वर्ष 10.62 लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुविधाएं, लगभग 62 लाख लोगों को पेयजल आपूर्ति और 103 मेगावाट जलविद्युत का उत्पादन होगा I इस परियोजना के अन्तर्गत मध्य प्रदेश के पन्ना जनपद में केन नदी पर दौधन बांध बनाया जायेगा। देश देशांतर में आज बात मौजूदा जल संकट की समस्या की चुनौतियों, जल प्रबंधन और नदियों को जोड़ने की परियोजना की.. और इस चर्चा में मेरे साथ शामिल हो रहे है दो खास मेहमान- मेरे साथ है