News & Events
5th National Security Advisers meet on Afghanistan | 09 February, 2023
- February 10, 2023
- Posted by: Maya
- Category: Editorial
No Comments

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रूस में आयोजित अफगानिस्तान पर 5वीं बहुपक्षीय सुरक्षा वार्ता में भाग लिया। अजीत डोभाल ने इस दौरान अफगानों की भलाई और मानवीय जरूरतों पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के साथ भारत का ऐतिहासिक और विशेष संबंध है और भारत जरूरत के समय अफगान लोगों का साथ कभी नहीं छोड़ेगा। अफगानिस्तान एक कठिन समय से गुजर रहा है। अफगानिस्तान के लोगों की मानवीय आवश्यकता की पूर्ति और भलाई भारत की पहली प्राथमिकता है। अफगानिस्तान पर 5वीं बहुपक्षीय सुरक्षा वार्ता में भारत के अलावा रूस, ईरान, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।