News & Events
संपत्ति में महिलाओं के अधिकार/ Women Rights in Property
- March 14, 2023
- Posted by: Maya
- Category: Editorial RSTV/Videos

क़ानून में महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त करने की कोशिश की गई है, ताकि वे पिता की या पुश्तैनी संपत्ति में अपना हक ले सकें। बेटी को मायके की संपत्ति में बेटे के बराबर का हक दिया गया है। इस बारे में पहले कई किंतु-परंतु थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में साफ़ कर दिया कि बेटी और बेटा, दोनों को पैतृक संपत्ति में बराबरी का हक होगा। पिता की संपत्ति पर बेटियों के अधिकारों से संबंधित क्या प्रावधान हैं, इसको लेकर बहुत से लोगों में जानकारी का अभाव रहता है, खासकर महिलाओं को इसकी कम जानकारी होती है। बहुत सी महिलाएं यह मानकर चलती हैं कि इस संपत्ति से उनका कुछ भी लेना-देना नहीं है। कई सामाजिक परंपराओं की वजह से भी बेटियां पिता की संपत्ति में अपने अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। आज हम आपको बेटियों के पिता की संपत्ति, मां की बेटे की संपत्पति और पति की संपत्ति पर महिलाओं के हक संबंधी कानूनी प्रावधानों के बारे में बताएंगे।